फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेवाड़ी-रींगस के बीच अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा आज और कल

Mon, 21 Sep 2026 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। बाबा खाटू श्याम के लिए रींगस जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने अतिरिक्त रेल सुविधा उपलब्ध कराई है। अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन संचालित की जाएगी। यह ट्रेन 21 और 22 सितंबर को दो चलेगी। इससे रेवाड़ी, नारनौल और आसपास के क्षेत्रों से रींगस जाने वाले यात्रियों को इन दो दिनों में अतिरिक्त रेल सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार रेवाड़ी-रींगस अनारक्षित स्पेशल 21 और 22 सितंबर को रेवाड़ी से सुबह साढ़े 10 बजे रवाना होगी और दोपहर 2 बजे रींगस पहुंचेगी। वापसी में रींगस-रेवाड़ी अनारक्षित स्पेशल इन्हीं दोनों दिनों में रींगस से दोपहर 2 बजकर 55 मिनट पर रवाना होकर शाम 6 बजकर 40 मिनट पर रेवाड़ी पहुंचेगी।
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन का विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव निर्धारित किया है। ट्रेन दोनों दिशाओं में कुंड, अटेली, नारनौल, निजामपुर, डाबला, मावंडा, नीमकाथाना, कावंट और श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर रुकेगी। इससे इन स्टेशनों और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को भी रींगस आने-जाने के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए स्पेशल ट्रेन में कुल 15 डिब्बे होंगे। इनमें 13 साधारण श्रेणी के डिब्बे और 2 गार्ड डिब्बे शामिल हैं। ट्रेन अनारक्षित होने के कारण यात्री सामान्य टिकट लेकर यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें