फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: क्रिकेट की उपविजेता टीम बॉलर रोली जांगिड़ का सम्मान

Mon, 21 Sep 2026 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रोली जांगिड़ का गांव में सम्मान करते ग्रामीण। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
रेवाड़ी। पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-17 बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता में रेवाड़ी की टीम के द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर टीम की लेफ्ट आर्म फास्ट बॉलर एवं पीथड़ावास निवासी रोली जांगिड़ का ग्रामीणों ने सम्मान किया। ग्राम पंचायत पीथड़ावास की सरपंच अनीता शर्मा के नेतृत्व में आयोजित समारोह में रोली को फूलमाला पहनाकर, कैप और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित अंग्रेजी अध्यापक मुकेश कुमार ने कहा कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं। रोली ने मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर रेवाड़ी और गांव का नाम रोशन किया है। उन्होंने रोली से निरंतर अनुशासन और समर्पण के साथ खेल को निखारने का आह्वान किया। साथ ही अभिभावकों और ग्रामीणों से बेटियों की खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने की अपील की।
रोली के माता-पिता महेश कुमार और पूजा देवी ने बेटी की उपलब्धि पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि रोली की सफलता से परिवार और गांव को गर्व है तथा वे भविष्य में भी उसे खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए पूरा सहयोग देंगे।
विज्ञापन


इस अवसर पर समाजसेवी मास्टर राधेश्याम जांगिड़, महावीर सिंह, भरपाई देवी, पंच रविंद्र कुमार, समाजसेवी गंगा राम, अमृत कुमार, चंचल राव, मोहित कुमार, नितेश कुमार और यतेश कुमार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें