फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा-भतीजा से पहले मांगी रंगदारी, मना करने पर की जमकर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के नसियाजी रोड पर चाचा-भतीजा से कुछ लोगों ने रंगदारी मांगी और उसके बाद मना करने पर आरोपियों ने जमकर मारपीट की। शहर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के भरतपुर निवासी शेखर ने बताया कि वह वीरवार की शाम अपने चाचा के साथ नसियाजी रोड स्थित एक खाली प्लाट के पास खड़ा था। दोनों शहर में ही मजदूरी करते है। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर आए आरोपियों ने उससे 200 रुपये की डिमांड की। उसने मना किया तो आरोपियों ने हाथापाई की। इसी दौरान चाचा-भतीजे ने भी आरोपियों के साथ मुकाबला किया तो आरोपियों ने अपने साथियों को बुला लिया। आरोपियों ने फिर उनके साथ जमकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। वारदात की सूचना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें