फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए 24 तक दिया अल्टीमेटम

Sun, 17 Nov 2024 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 01रेवाड़ी। विधायक कृष्ण कुमार पंचायत में लोगों से बातचीत करते हुए। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बावल। बीते सोमवार को कटला बाजार स्थित कोमल ज्वेलर की दुकान में लूटपाट के बाद दुकानदार के बेटे को गोली मारकर घायल करने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर व्यापारियों ने शनिवार को कटला बाजार में पंचायत की। व्यापारियों ने पुलिस को 24 नवंबर तक मोहलत देते हुए कहा कि इस तिथि तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर 25 को फिर पंचायत कर बड़ा निर्णय लिया जाएगा।
पंचायत की अध्यक्षता बावल व्यापार मंडल के प्रधान नरेश जैलदार ने की। इसमें किसान नेता रामकिशन, नगर पालिका के उप प्रधान अर्जुन व बाजार के व्यापारी मौजूद रहे। सभी व्यापारियों ने एकजुट होकर घटना की निंदा की और पुलिस से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। कुछ देर बाद विधायक डॉक्टर कृष्ण कुमार पंचायत में पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह लगातार एसपी के संपर्क में बने हुए हैं। उन्होंने पुलिस से अबतक की कार्रवाई के बारे में पूछा है। व्यापारियों ने कहा कि अगर 24 नवंबर तक बदमाश नहीं पकड़े जाते हैं तो 25 नवंबर को पंचायत कर बड़ा निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

पंचायत में एएसआई नरेश कुमार ने व्यापारियों को बताया कि कोमल ज्वेलर की दुकान में हुई लूटपाट की घटना में 4 आरोपी शामिल हैं। एक आरोपी पकड़ा गया है जो हत्या के मामले में जमानत पर बाहर आया था। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस आरोपियों के करीब पहुंच चुकी है। जल्द ही अन्य सभी आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे। इसके लिए प्रयास किया जा रहा है।
बात से एक बदमाश बावल लगा : प्रीतम

पीड़ित सराफा व्यापारी प्रीतम ने बताया कि वारदात को अंजाम देने आए बदमाश जानकार थे। क्योंकि जब लूटपाट हो रही थी तो एक बदमाश ने कहा था कि ऐ के गोली मार। ऐसा प्रतीत हुआ कि बदमाशों में एक बावल का था और वह मुझे जानता होगा। बदमाशों ने गोली तो चलाई लेकिन वह बच गए। बेटे हितेंद्र ने जब हिम्मत कर विरोध किया तो बदमाशों ने उसके पैर में गोली मार दी। घटना डरावनी थी।
विज्ञापन


बदमाशों ने इस तरह दिया था वारदात को अंजाम

बीते सोमवार को थाने में मात्र 200 मीटर की दूरी पर कटला बाजार स्थित कोमल ज्वेलर में सुबह 11:55 पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। दुकानदार प्रीतम के विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग की। एक गोली प्रीतम के बेटे हितेंद्र के पैर में लगी। बदमाश चार लाख 70 हजार रुपये का सोना-चांदी व 30 हजार रुपये नकदी लेकर भाग गे। घायल हितेंद्र की हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें