उधम सिंह की जयंती पर पुष्प अर्पित करते रमेश ठेकेदार व पार्टी कार्यकर्ता। स्रोत : प्रवक्ता
रेवाड़ी। आजादी आंदोलन के नायक बलिदान उधम सिंह की जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी एससी विभाग के अध्यक्ष रमेश ठेकेदार ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उधम सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
इस मौके पर रमेश ठेकेदार ने कहा कि उधम सिंह एक ऐसा नाम है जो वीरता और बलिदान के कारण भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा गया। उन्होंने जब जलियांवाला बाग हत्याकांड देखा तो उनका जीवन पूरी तरह से बदल गया।
उधम सिंह के बलिदान ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई ऊर्जा दी। उन्हें भारत के एक महान क्रांतिकारी के रूप में याद किया जाता है। उनकी कहानी हमें स्वतंत्रता की लड़ाई में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर सत्यनारायण साम्भरिया, रामनिवास, मामराज, हरिदास व अन्य लोग मौजूद रहे।