कोसली। सीआईए-3 पुलिस ने अवैध रूप से शराब ले जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव चांदनवास निवासी लीलूराम व सुनील कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 पेटी बियर व 6 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। 28 जनवरी को मुखबिर की सूचना पर सीआईए-3 पुलिस ने रोहड़ाई मोड़ पर जांच के दौरान एक गाड़ी को रोका। गाड़ी के चालक ने अपना नाम लीलूराम बताया। साथ वाली सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम सुनील कुमार निवासी गांव चांदनवास बताया। पुलिस ने गाड़ी की जांच की तो 10 पेटी बियर व 6 पेटी अग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना रोडहाई में मामला दर्ज किया है। संवाद