रेवाड़ी। जिले में पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना रामपुरा पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र से मोहल्ला कुतुबपुर (खड्डा बस्ती) रेवाड़ी निवासी आरोपी योगेश को 12.5 बोतल देशी शराब सहित काबू किया है। एक अन्य मामले में थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र से गांव मालपुरा निवासी आरोपी अनिल को 23 बोतल देशी शराब सहित काबू किया है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने डॉ. मयंक गुप्ता ने कहा कि जिले में पुलिस द्वारा गस्त पड़ताल बढ़ाई गई है। विशेष नाके लगाकर आने जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। अगर कोई व्यक्ति किसी प्रकार की असामाजिक गतिविधि, शरारत इत्यादि करता पाया गया या सार्वजनिक स्थान पर शराब पीता या बेचता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई लिया जाएगा। संवाद