फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: तेज रफ्तार वाहन ने ली दो महिलाओं की जान, एक गंभीर, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Wed, 04 Mar 2026 03:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को समझाते डीएसपी विद्यानंद। स्त्रोत: वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
रेवाड़ी। बेरली-डहीना सड़क मार्ग पर रामपुरी गांव के पास मंगलवार शाम करीब 7 बजे एक तेज रफ्तार कार चालक ने सड़क किनारे पैदल जा रही तीन महिलाओं को पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

मृतक महिला स्थानीय रामपुरी निवासी नीमा देवी (60) व ललिता देवी (60) हैं। कार टाटा कंपनी की किसी रिटायर्ड पुलिस अधिकारी की बताई जा रही है। हालांकि, अधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि होना बाकी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तीनों महिलाएं गांव से दूध लेने के लिए जा रही थीं।
वे होली पर्व को लेकर तैयारी कर रही थीं। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगते ही महिलाएं सड़क पर गिर पड़ीं और दो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक घायल महिला के पैर में फ्रैक्चर बताया जा रहा है तथा उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने लगाया जाम

दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायल महिला को निजी नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही कोसली के डीएसपी विद्यानंद मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया मगर ग्रामीण नहीं माने। खबर लिखे जाने तक ग्रामीणों ने जाम नहीं खोला। ग्रामीणों का कहना था कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है लेकिन स्पीड कंट्रोल के लिए कोई ठोस इंतजाम नहीं किए गए हैं। उन्होंने आरोपी चालक की शीघ्र गिरफ्तारी और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की।



पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके। अभी तक हादसे में शामिल वाहन का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दो परिवारों की खुशियां मातम में बदली, गांव में शोक की लहर

रामपुरी गांव के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। नीमा देवी और ललिता देवी होली पर्व को लेकर घर में तैयारियों में जुटी हुई थीं। अचानक हुए इस हादसे से उनके परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जहां घरों में होली की खुशियों की तैयारी चल रही थी वहीं अब मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। फिलहाल मामले की जांच कर रही है। पुलिस जल्द वाहन चालक को गिरफ्तार कर लेगी।

भगवत प्रसाद, प्रभारी, थाना जाटूसाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें