गांव बिसाहो में लगाए गए दो ट्रांसफार्मर से चोर करीब 87 हजार रुपये की तांबा की तार व तेल चोरी कर ले गए। बिजली निगम कोसली के उपमंडल अधिकारी ने पुलिस को शिकायत देकर चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में उपमंडल अधिकारी बताया कि गांव बिसोहा में दलीप सिंह व महावीर सिंह के ट्यूबवेल पर 16 किलोवाट के दो अलग-अलग ट्रांसफार्मर लगाए हुए थे। आठ जनवरी की रात को चोरों ने ट्रांसफार्मर जमीन पर गिरा दिए तथा उनमें से तांबा की तार व तेल चोरी कर ले गए। 9 जनवरी को लाइनमैन नीरज कुमार ने विभाग को चोरी की सूचना दी। चोरी की घटना से विभाग को 87 हजार 94 रुपये का नुकसान हुआ है। उपमंडल अधिकारी की शिकायत पर कोसली पुलिस ने इलेक्ट्रिसिटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।