फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दो ट्रेनें रद्द, छह के मार्ग बदले, कई आंशिक रूप से रद्द रहेंगी

Mon, 12 Oct 2026 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल के लोहारू-बीकानेर रेलखंड के समपार फाटक संख्या 124 पर रेलवे ओवरब्रिज (आरयूबी) के निर्माण के चलते ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते 14 अक्तूबर को रेवाड़ी से होकर गुजरने वाली दो ट्रेनें रद्द रहेंगी जबकि छह के मार्ग बदले जाएंगे।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि रेवाड़ी-बीकानेर और बीकानेर-रेवाड़ी ट्रेन 14 अक्तूबर को रद्द रहेगी। सीकर-रेवाड़ी ट्रेन लोहारू चलेगी। रेवाड़ी-जोधपुर को रेवाड़ी के स्थान पर लोहारू से संचालित किया जाएगा।
इसके अलावा छह ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं। हिसार-दिल्ली ट्रेन भिवानी-रेवाड़ी होकर चलाई जाएगी। दिल्ली-हिसार ट्रेन रेवाड़ी-भिवानी से होकर संचालित होगी। दिल्ली सराय-सीकर को रेवाड़ी-रींगस होकर और दिल्ली सराय-जोधपुर ट्रेन को रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा-डेगाना होकर संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन

दिल्ली सराय-बीकानेर एक घंटे की देरी से चलेगी, जबकि बठिंडा-जयपुर रेलसेवा मार्ग में 30 मिनट रेगुलेट रहेगी। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें