फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पंजाबी समाज के वैवाहिक परिचय सम्मेलन में दो हजार लोगों ने लिया हिस्सा

Mon, 26 Jan 2026 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
पंजाबी भवन परिसर में लोगों को संबोधित करते समाज के पदाधिकारी। स्रोत : समाज
विज्ञापन
रेवाड़ी। पंजाबी समाज की ओर से पंजाबी भवन परिसर में वैवाहिक परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया। इस आयोजन में 2 हजार से अधिक लोग पहुंचे। 500 से अधिक परिवारों ने भाग लिया। सम्मेलन में प्रदेशभर के योग्य युवक-युवतियों एवं उनके परिवार के सदस्यों ने भाग लिया। इसमें कमेटियां गठित कर सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
विज्ञापन


पंजाबी समाज के अध्यक्ष एडवोकेट सचिन मलिक ने बताया कि यह कार्यक्रम शहर के लिए एक अनोखा, ऐतिहासिक और समाज को जोड़ने वाला प्रयास रहा।
उन्होंने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य समाज को एक सुरक्षित, सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं संस्कारिक मंच उपलब्ध कराना था, जहां परिवार पूरी निश्चिंतता के साथ आपसी संवाद कर सकें।
सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग उत्साहपूर्वक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, जिससे पूरे परिसर में उत्सवपूर्ण वातावरण बना रहा। सम्मेलन के दौरान 200 से अधिक परिवारों के बीच आपसी मीटिंग एवं परिचय बैठकें संपन्न हुईं।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संचालित करने के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन कर सदस्यों को अलग-अलग ज़िम्मेदारियां सौंपी गईं। इस मौके पर नरेश, दौलत राम चुग, वीरेंद्र खन्ना, विशाल चक्रवर्ती, मोहन लाल तनेजा, रमेश बठला, संदीप भयाना, राधेश्याम खुराना का सहयोग रहा।
सहायता एवं मार्गदर्शन की विशेष भूमिका वीना ढींगरा, सरिता चुग एवं वीरेंद्र खन्ना ने निभाई। संचालन पंजाबी समाज के सचिव नरेंद्र बत्रा, अनिल मुखीजा, डॉ. नवीन अदलखा एवं पीयूष अरोड़ा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें