फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बावल स्कूल के दो विद्यार्थियों ने एनएमएमएस परीक्षा की पास

Sat, 04 Apr 2026 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
एनएमएमएस परीक्षा पास करने पर खुशी जाहिर करते विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
बावल। पुरानी तहसील स्थित राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति (एनएमएमएस) परीक्षा में शानदार परिणाम हासिल किया है। विद्यालय के दो विद्यार्थियों ने परीक्षा को पास कर बावल खंड और स्कूल का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

राधिका ने खंड में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं कुमार अजय ने भी अच्छे अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की है। इस सफलता पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित कर दोनों मेधावी विद्यार्थियों को फूलमाला पहनाकर तथा नकद धनराशि देकर सम्मानित किया गया। मौलिक मुख्याध्यापक सुनील कुमार यादव ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर बावल खंड के राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान समुंद्र सिंह ने भी विद्यार्थियों और अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं। गौरतलब है कि इस परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को सरकार की ओर से चार वर्षों तक प्रति माह 1 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी, जिससे उनकी आगे की पढ़ाई में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्टाफ सदस्य अजय कुमार, सुनीता नेहरा, मीना यादव, हेमंत नैनावत, संदीप कुमार, प्रवीन कुमार, अभिभावक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें