रेवाड़ी। पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में मोहल्ला न्यू आदर्श नगर निवासी रविन उर्फ लल्ला को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी की दो बाइक बरामद की गई है।
आरोपी के खिलाफ थाना शहर, माॅडल टाउन, कसौला व शहर नारनौल में चोरी के 7 मामले दर्ज हैं। आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
एसपी कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार 20 नवंबर 2025 को राजस्थान के जिला कोटपुतली बहरोड़ के गांव जलालपुर निवासी सिंगाराम ने शिकायत में बताया था कि उसने अपनी बाइक को कसोला चौक कोटकासिम रोड पर खड़ी की थी जिसे कोई व्यक्ति चोरी करके ले गया। पुलिस ने थाना कसौला में चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी।