फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दो विशेष ट्रेनों का संचालन आज

Sat, 16 Aug 2025 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने 17 अगस्त को दो विशेष ट्रेनों का संचालन करने की घोषणा की है।
रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि बांदीकुई–जयपुर और फुलेरा–रेवाड़ी मार्ग पर स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। 17 अगस्त को गाड़ी संख्या 09702 जयपुर से तड़के 02.55 बजे प्रस्थान कर सुबह 05.15 बजे बांदीकुई पहुंचेगी। इस मार्ग में ट्रेन का ठहराव दौसा, खातीपुरा, गैटोर जगतपुरा और गांधीनगर जयपुर स्टेशनों पर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 09703 फुलेरा से 17 अगस्त को दोपहर 14.30 बजे रवाना होकर 19.00 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09704 रेवाड़ी से इन्हीं तिथियों को रात 20.20 बजे प्रस्थान कर तड़के 01.05 बजे फुलेरा पहुंचेगी। यह रेलसेवा रेनवाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, कांवट, नीम का थाना, मावंडा, डाबला, नारनौल और अटेली स्टेशनों पर रुकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें