रेवाड़ी। रेजांगला स्मृति स्थल पर पौधरोपण करती नवदुल्हन। स्रोत: परिजन
रेवाड़ी। साउथ सिटी कॉलोनी में समाजसेविका लाली देवी व सोमनाथ पोसवाल की पुत्रियों नवदुल्हन पूजा और आरती ने वैवाहिक समारोह की रस्मों से पहले रेजांगला स्मृति स्थल पर पौधरोपण कर किया। कार्यक्रम में परिवार की वरिष्ठ सदस्य 86 वर्षीय दादी पतासी देवी ने मार्गदर्शन दिया।
पूजा ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के बढ़ते खतरे को देखते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वहीं, आरती ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा हम सभी का नैतिक दायित्व है। पर्यावरणविद डॉ. जया शर्मा व डॉ. आरके जांगड़ा ने कहा कि पर्यावरण और जल संरक्षण वैश्विक स्तर पर गंभीर विषय बन चुका है। संवाद