फोटो : 11रेवाड़ी। खिलाड़ी देवेंद्र सिंह और विजय
रेवाड़ी। पंजाब के फगवाड़ा में 26 से 30 नवंबर तक आयोजित होने वाली ऑल इंडिया सीनियर पुरुष फुटबॉल चैंपियनशिप फॉर संतोष ट्रॉफी में रेवाड़ी के दो खिलाड़ी भाग लेंगे।
खेल विभाग में कोच चरण सिंह ने बताया कि खिलाड़ी देवेंद्र सिंह और विजय इस ट्रॉफी में खेलेंगे। दोनों खिलाड़ी हरियाणा की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने बताया कि पहला मैच 26 नवंबर को उत्तराखंड और 28 नवंबर को चंडीगढ़ के साथ व 30 नवंबर को दिल्ली के साथ अपना क्वालीफाई मैच खेलेंगे। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी रेवाड़ी के खिलाड़ियों का कई नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। उनमें भी जिले के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया था।