संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। ग्राम संगवाडी निवासी प्रशांत मुदगिल ने ऑल इंडिया ओपन नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप भोपाल में 365/400 स्कोर करके जूनियर वर्ग में नेशनल के लिए क्वालीफाई किया।
प्रशांत राव तुलाराम स्टेडियम के नजदीक स्थित रेवाड़ी शूटिंग अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर पुणे में आयोजित नेशनल पारा शूटिंग चैंपियनशिप में भाग लेते हुए रेवाड़ी शूटिंग अकादमी के निशा कंवर ने 1 गोल्ड, एक रजत व 2 कांस्य, सृष्टि अरोड़ा ने दो रजत पदक व भवानी सिंह के 1 कांस्य पदक, सुरभि 4 रैंक के साथ अकादमी ने कुल 7 नेशनल स्तर पर मेडल हासिल किए। जिला ब्राह्मण सभा के प्रधान चंद्रशेखर गौतम व अकादमी के कोच विजय कुमार ने प्रशांत मुदगिल, निशा, सृष्टि, सुरभि, सोमबीर व भवानी सिंह को बधाई दी व आगे आने वाले राष्ट्रीय प्रतियोगिता इंडिया टीम ट्रायल में अच्छे प्रदर्शन करने के लिए आशीर्वाद दिया।