फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी का झांसा देकर दो लोगों से दस लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस में सिपाही की नौकरी दिलाने के नाम पर गांव केशोपुर के दो लोगों से दस लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। नौकरी नहीं मिलने पर पीड़ितों ने पैसे वापस मांगे तो उनको जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ितों के परिजनों ने बुधवार को बावल पुलिस को शिकायत देकर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कराया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव केशोपुर निवासी सुरेंद्र ने कहा कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। उनके बेटे सोनू ने दिल्ली पुलिस में भर्ती के लिए आवेदन किया हुआ था। उनके ही गांव के बिरेंद्र सिंह के बेटे सचिन ने भी दिल्ली पुलिस के लिए आवेदन किया था। 14 दिसंबर 2020 को दिल्ली पुलिस की परीक्षा हुई थी। परीक्षा से पहले गांव खेड़ी डालू सिंह के रहने वाले रिंकू ने बताया कि वह दोनों बच्चों को परीक्षा में उत्तीर्ण करा देगा, लेकिन इसके लिए 20 लाख रुपये देने होंगे। 10 दिसंबर 2020 को रिंकू जिला महेंद्रगढ़ के गांव बसई निवासी मनीष को लेकर उनके पास आया। रिंकू ने बताया कि मनीष दिल्ली पुलिस की परीक्षा में दोनों को पास करा देगा। रिंकू ने बताया कि उसे भी मनीष ने ही रेवाड़ी अदालत में नौकरी पर लगवाया है। विश्वास करके उसने सुरेंद्र और बिरेंद्र की नौकरी लगवाने के लिए रिंकू और मनीष को दस लाख रुपये दे दिए। दिल्ली पुलिस की परीक्षा का परिणाम आया तो सोनू और सचिन दोनों फेल हो गए। उन्होंने जब रिंकू और मनीष से मोबाइल पर संपर्क किया तो दोनों ने गाली-गालौज शुरू कर दी। रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों द्वारा रुपये वापस नहीं देने पर पीड़ितों ने बुधवार को पुलिस में शिकायत दी। बावल थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें