फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गांजा और अवैध शराब तस्करी मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

Mon, 26 Oct 2026 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। नशा तस्करी और अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए की टीम ने दो और आरोपियों को गांव माजरा गुरदासपुर निवासी पारस उर्फ जॉनी और गांव ढालियावास निवासी धर्मबीर उर्फ मोटा को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन

26 सितंबर को सीआईए को सूचना मिली थी कि गांव ढालियावास निवासी इंद्रजीत उर्फ चुर्री और आकाश उर्फ मंत्री राजस्थान से गांजा और अवैध शराब लाकर क्षेत्र में बेचने की फिराक में हैं। इसके बाद टीम ने गांव ढालियावास में एक मकान के पास दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार किया था।
डीएसपी कोसली विद्यानंद की मौजूदगी में तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 1 किलो 238 ग्राम गांजा और 13 पेटी अवैध देसी शराब बरामद की गई। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बरामद शराब उन्हें रेवाड़ी के महावीर नगर निवासी राकेश उर्फ राका उपलब्ध करवाता था, जबकि गांजा पारस उर्फ जॉनी और धर्मबीर उर्फ मोटा के माध्यम से बेचा जाता था।
विज्ञापन

इसके आधार पर पुलिस ने पहले राकेश उर्फ राका को गिरफ्तार किया था। अब पारस और धर्मबीर की गिरफ्तारी के बाद मामले में कुल पांच आरोपी पकड़े जा चुके हैं।
पारस और धर्मबीर के खिलाफ मारपीट, चोरी, आबकारी अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट से संबंधित मामले भी दर्ज हैं। दोनों को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें