संवाद न्यूज एजेंसी
धारूहेड़ा। थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस ने ऑटो रिक्शा चोरी के मामले में दो आरोपियों राजस्थान के जिला खैरथल के गांव सतालका निवासी शक्ति और गांव आलमपुर निवासी मोहित को गिरफ्तार किया है। मामले में एक आरोपी पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।
बिहार के जिला सारन के गांव मस्तिचक हाल किरायेदार नारायण विहार आकेड़ा धारूहेड़ा निवासी अजित महतो ने एफआईआर में कहा था कि 8 जून की रात उसने ऑटो रिक्शा को घर के पास गली में खड़ा किया था जो चोरी हो गया।
थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर एक आरोपी यूपी के जिला एटा के गांव ईशारा हाल आबाद राजस्थान के भिवाड़ी के हनुमान नगर निवासी सोमेश को गिरफ्तार किया था। आरोपी के कब्जे से ऑटो रिक्शा बरामद किया था।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी सोमेश ने बताया था कि उसने यह ऑटो राजस्थान के जिला खैरथल के गांव आलमपुर निवासी मोहित से खरीदा था। मोहित ने ऑटो को अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर नारायण विहार से चोरी किया था।
इस मामले में पुलिस ने दो और आरोपी राजस्थान के जिला खैरथल के गांव सतालका निवासी शक्ति व गांव आलमपुर निवासी मोहित को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा दिया है।