संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में विभिन्न व्यवसायों के लिए अबतक 169 आवेदन आए हैं। कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट ट्रेड में 48 सीट पर 50 आवेदन आए हैं। इसके बाद छात्राओं का सबसे अधिक रुझान कटाई एवं सिलाई ट्रेड की तरफ है। आवेदन की अंतिम तिथि 27 जून है। आईटीआई में दाखिले की प्रक्रिया तीन चरणाें में होगी। पहली मेधा सूची 3 जुलाई को जारी होगी। छात्राओं की मदद के लिए राजकीय महिला आईटीआई में हेल्प डेस्क बनाए गए हैं।
निदेशालय की ओर से पोर्टल पर दाखिले, सभी संस्थानों में सीट और कोर्स से जुड़ी जानकारी अपडेट कर दी गई है। विद्यार्थी पोर्टल पर जाकर विभिन्न ट्रेड्स की जानकारी, सीट की उपलब्धता और आरक्षण की स्थिति देख सकते हैं।
इस पोर्टल से दाखिला प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी ली जा सकती है। शहर स्थित महिला आईटीआई संस्थान में अलग-अलग ट्रेड में 240 सीटें हैं। छात्रवृत्ति स्कीम के तहत सामान्य वर्ग की छात्राओं को 200 रुपये प्रतिमाह वजीफा के साथ ही टूल किट दिया जाएगा।
इसके साथ हरियाणा निवासी छात्राएं जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 3 लाख से कम है, उनको बालिका प्रोत्साहन राशि 200 रुपये सहित अन्य सुविधाएं दी जाती हैं।
आईटीआई प्रबंधन ने विद्यार्थियों से अपील की है कि विद्यार्थी अपने दस्तावेज पूरे कर लें, ताकि दाखिले के समय विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर उनके पास दाखिले से संबंधित दस्तावेज पूरे रहेंगे तो दाखिले में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।
महिला आईटीआई में आवेदन की स्थिति
ट्रेड आवेदन कुल सीट
हेयर एंड स्किन केयर ट्रेड 15 48
ड्रेस मेकिंग 25 40
कटाई एवं सिलाई 32 40
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक 9 24
कढ़ाई एवं सुई कार्य 9 20
कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट 50 48
इलेक्ट्रीशियन ट्रेड 29 20
वर्जन
राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में विभिन्न व्यवसायों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। अभी तक कुल 169 आवेदन आए हैं। छात्राओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए संस्थान ने हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है।-सुरेंद्र सिंह, प्राचार्य, राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, रेवाड़ी।