फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत दो बीमा दावों को निपटाया

Sun, 03 May 2026 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
बीमा दावों का निपटान करते बैंक अधिकारी। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
डहीना। हरियाणा ग्रामीण बैंक की मंदोला शाखा ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत दो बीमा दावों का निपटान किया है। प्रथम प्रकरण ग्राम बोहका से संबंधित है जहां विजेता देवी और मंदोला से सरिता कुमारी ने दावा किया था।
विज्ञापन

शाखा प्रशासन ने दोनों मामलों में तत्परता दिखाते हुए आवश्यक दस्तावेजों की शीघ्र जांच कर बीमा कंपनी के साथ समन्वय स्थापित किया। परिणामस्वरूप दोनों दावों का समयबद्ध निपटान सुनिश्चित करते हुए प्रत्येक लाभार्थी के खाते में 2 लाख की बीमा राशि सफलतापूर्वक स्थानांतरित की गई।
इस अवसर पर शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक लोकेश जिंदल एवं प्रबंधक महेश ने बताया कि बैंक का उद्देश्य ग्राहकों को सरकारी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ते हुए पारदर्शी और त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें