फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दो अवैध कट्टे और 10 कारतूस बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो अवैध देसी कट्टे और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। एसपी कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दोनों मामलों में पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई की।
विज्ञापन

पहले मामले में 4 अक्तूबर को सूचना मिली थी कि गांव जलियावास निवासी रमन उर्फ बोगा अवैध हथियार लेकर असाई फ्लाईओवर के नीचे किसी व्यक्ति का इंतजार कर रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ लिया। तलाशी में एक देसी कट्टा बरामद हुआ।
पूछताछ में रमन ने बताया कि उसने हथियार गांव डयोढ़ई निवासी शेखर से खरीदा था। इसके बाद पुलिस ने शेखर और हथियार सप्लाई करने के आरोप में जिला कानपुर निवासी व हाल किरायेदार बावल आशीफ को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

दूसरे मामले में पुलिस ने गांव आसलवास निवासी अमित कुमार को असाई पुल के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा और 10 जिंदा कारतूस मिले।
पुलिस के अनुसार चारों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि अवैध हथियार, नशा तस्करी और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस या डायल-112 पर देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें