फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबादले को लेकर दो गुटों में बंटे जेई, एक गुट एसई के पक्ष में

विज्ञापन
विज्ञापन
तबादले के विरोध में डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन की ओर से पांच दिन से चल रहे धरने के बाद शुक्रवार को जेई दो गुटों में बंट गए। दूसरे गुट ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर एसई द्वारा किए गए तबादलों को जायज ठहराते हुए एसोसिएशन पर मनमानी का आरोप लगाया।
विज्ञापन

26 अगस्त को दक्षिण हरियाणा बिजली विरतण निगम लिमिटेड रेवाड़ी सर्कल के एसई द्वारा सात जेई के तबादले किए थे। एचएसईबी डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन के बैनर तले दो सितंबर से एसई ऑफिस के सामने तबादलों को रद्द करने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया था। वहीं दूसरा गुट शुक्रवार को एसई के समर्थन में खड़ा हो गया। बता दें कि एसई मनोज यादव की ओर से धर्मबीर सिंह, प्रवीण कुमार यादव, सुनील कुमार, हरि प्रकाश, जय सिंह, सुरेश कुमार व नरेन्द्र कुमार के तबादले किए थे। इनमें से अभी तक सुनील व नरेंद्र कुमार ने ज्वाइन नहीं किया है।
सात में से पांच ज्वाइन कर चुके: प्रवीण
दूसरे गुट के जेई प्रवीण कुमार ने कहा कि एसई की ओर से सात जेई का तबादला किया गया था। इनमें से पांच पहले ही ज्वाइन कर चुके हैं। ऐसे में दो जेई विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने आसपास के जिलों से जेई को ब़ुलाया हआ है। जेई जय सिंह, हरेन्द्र, कुलदीप, जोगेन्द्र, सुरेश, धर्मेन्द्र, ऋषि शर्मा, अमित सोनी, बिहारीलाल, मुलकराज, चंद्रभान, बबलेश कुमार, हरिसिंह व सुरेश कुमार ने कहा कि एसई द्वारा किए गए ताबदले विभागीय नियमानुसार हैं। कुछ लोग एसोसिएशन की आड़ में धरना-प्रदर्शन का सहारा ले रहे हैं, जो निगम के खिलाफ है। निजी हित साधने के लिए धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। तबादले विभागीय नियमों के अनुसार हैं। उन्होंने धरना प्रदर्शन कर रहे जेई से काम पर लौटने की अपील की है।
विज्ञापन

जिनके तबादले मनमर्जी से हुए वो लगा रहे आरोप : सुुनील
एचएसईबी डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन के जिला प्रधान सुनील यादव ने कहा कि जब तक तबादले रद्द नहीं होंगे आंदोलन जारी रहेगा। एसई ने तबादलों में विभागीय नियमों की अनदेखी करते हुए मनमर्जी से तबादले किए हैं। तबादले रद्द नहीं किए गए तो सोमवार से दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नारनौल, भिवानी व जींद सर्कल के जेई भी आंदोलन में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि जिनके तबादले मनमर्जी से हुए हैं वे ही जेई चुप हैं और इस तरह के आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें