फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव ऊंचा में 29 अगस्त की शाम को बैल्डिंग करते समय करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हुए एक श्रमिक की मंगलवार को अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने काम कराने के लिए लेकर आए ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि 29 अगस्त को गांव ऊंचा स्थित एक घर में बैल्डिंग का कार्य चल रहा था। बैल्डिंग का कार्य कुंड निवासी तेजराम ठेकेदार को दिया हुआ था। तेजराम ने कार्य के लिए उत्तरप्रदेश के जिला बिजनौर के गांव मेलनवादा निवासी 30 वर्षीय सलमान को रखा हुआ था। घर में एक रेलिंग की बैल्डिंग करते समय अचानक सलमान करंट की चपेट में आ गया तथा वह अचेत होकर गिर गया। ठेकेदार व परिजनों ने उसे उपचार के लिए रेवाड़ी स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर मंगलवार को उसकी मौत हो गई। मृतक सलमान के रिश्तेदार इरफान ने ठेकेदार तेजराम के खिलाफ लापरवाही से कार्य करवाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। खोल थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया तथा ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही से
विज्ञापन

मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें