फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: हिसार के कृषि मेले में जिले के दो किसान होंगे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय में 21 सितंबर से दो दिवसीय कृषि मेला (रबी) का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्यातिथि पहुंचेंगे। इस दौरान प्रदेश के 42 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया जाएगा।
इसमें रेवाड़ी के दो किसानों को चयनित किया गया है। गांव मसानी से दयाचंद यादव व खिजुरी से कविता का नाम शामिल है। दयाचंद को खुम्ब उत्पादन, फसल विविधिकरण तथा टपका सिंचाई और कविता को फसल विविधिकरण व पशुपालन के लिए सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

दयाचंद ने करीब आठ वर्ष पूर्व मशरूम उत्पादन का कदम उठाया और आज उनका प्लांट न केवल उनकी आय का प्रमुख साधन है बल्कि क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए प्रेरणा स्रोत भी बन चुका है। दयाचंद बताते हैं कि उन्होंने शुरूआत नॉन-एसी सिस्टम से की थी। शुरूआती दिनों में अनुभव की कमी के बावजूद कोरोना काल में भी उन्होंने हार नहीं मानी और मशरूम उत्पादन जारी रखा।
बाद में बागवानी विभाग और कृषि अधिकारियों के मार्गदर्शन से उन्होंने एसी सिस्टम वाले कमरे तैयार किए। वर्तमान में उनके पास 3 एसी (300 गज) और 6 नॉन-एसी रूम 600 (गज) हैं, जिनमें उत्पादन का कार्य किया जाता है। करीब 20 से 25 लोग प्रत्यक्ष रूप से उनके प्लांट से जुड़े हैं और रोजगार प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

हर साल दयाचंद 2 से 3 युवाओं को प्रशिक्षण दिलवाते हैं और उन्हें स्वयं खेती करने के लिए प्रेरित करते हैं। मशरूम की खेती में रुचि रखने वालों को वे प्रैक्टिकल प्रशिक्षण भी देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें