फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दो नशा तस्कर गिरफ्तार, 8.82 ग्राम स्मैक बरामद

Fri, 28 Aug 2026 11:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। थाना रामपुरा पुलिस और हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट की टीमों ने दो नशा तस्करों को 8.82 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

थाना रामपुरा पुलिस की टीम को 27 अगस्त को सूचना प्राप्त हुई थी कि सुभाष बस्ती मोहल्ला कुतुबपुर निवासी खडग सिंह उर्फ पीयूष एक टेंट हाउस के पास एक बंद मकान के सामने अवैध रूप से स्मैक बेच रहा है।
इसके बाद पुलिस ने छापा डालकर आरोपी को गिरफ्तार किया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में ली गई तलाशी के दौरान आरोपी पीयूष के कब्जे से 1.70 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
विज्ञापन

27 अगस्त को हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट की टीम को सूचना मिली कि गांव रामपुरा का रहने वाला कपिल अपने गांव के सरकारी स्कूल के पास स्थित जोहड़ के समीप अपनी स्कूटी के पास खड़ा होकर स्मैक बेच रहा है।
विज्ञापन

टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को दबोच लिया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में की गई तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 7.12 ग्राम स्मैक बरामद की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें