फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पशु क्लीनिक का ताला तोड़कर दो कुत्ते व पक्षी चोरी

Wed, 27 Nov 2024 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 11रेवाड़ी। पशु क्लिनिक में चोरी के बाद कार्रवाई करते पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बावल। स्थानीय एक पशु क्लीनिक का ताला तोड़ व शटर उखाड़कर चोर अच्छी नस्ल के दो कुत्ते और कुछ पक्षी चुरा ले गए। बावल थाना पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव रणसी माजरी निवासी डॉ. डीके ने बताया कि रेवाड़ी रोड पर उनका पशु क्लीनिक है। वह सोमवार को क्लीनिक बंद कर घर चले गए। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े 7 बजे पड़ोसी दुकानदार का फोन कर बताया कि क्लीनिक का शटर खुला है। वह पहुंचे तो देखा कि क्लीनिक का शटर खुला है। दोनों ताले और अंदर के शीशे शीशे टूटे है। पास में ही ईंट-पत्थर पड़े थे जिससे लॉक और शीशा तोड़ा गया। अंदर जाकर देखा तो करीब 30 हजार रुपये कीमत के दो कुत्ते और कुछ पक्षी गायब मिले। पुलिस ने डॉ. डीके की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें