फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो उद्घोषित अपराधियों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार उद्घोषित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो उद्घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सीआईए धारूहेड़ा द्वारा गिरफ्तार किए गए उद्घोषित अपराधी की पहचान राजस्थान के अलवर जिले के गांव पथरेडी निवासी रासिद उर्फ काला के रूप में हुई है। सीआईए धारुहेड़ा में तैनात एएसआई फकरूदीन के अनुसार उक्त उद्घोषित अपराधी 2016 के थाना बावल में दर्ज चोरी के मामले में सुनवाई के दौरान अदालत में गैर हाजिर हुआ था। इसी प्रकार एक अन्य मामले में थाना बावल पुलिस ने एक उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान जिले के गांव ढाणी अहीर निवासी श्यामसुंदर के रूप में हुई है। एएसआई महिपाल ने बताया कि उद्घोषित अपराधी थाना कोसली में दर्ज अभियोग में एनआई एक्ट के मामले में सुनवाई के दौरान अदालत में गैर हाजिर हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें