फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से बच्चे की मौत, महिला घायल

Thu, 29 Oct 2015 12:29 AM IST
रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरा थाना क्षेत्र के गांव जाडरा के पास बच्चों के साथ सड़क पार कर रही एक महिला को एक निजी बस ने टक्कर मार दी। इस घटना में एक 2 वर्षीय मासूम की मौत हो गई जबकि महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


बस में ही बैठी एक सवारी के अनुसार शाम करीब छह बजे महेंद्रगढ़ से रेवाड़ी आते समय एक निजी बस ने जाडरा और सहारनवास गांव के बीच में बच्चों के साथ सड़क पार कर रही महिला को टक्कर मार दी। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई है और महिला गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। 102 एंबुलेंस के अनुसार घटना के बाद सभी को ट्रामा सेंटर में ले जाया गया है। अस्पताल पुलिस चौकी प्रभारी रोहताश ने बताया कि हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई है और उसके शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें