फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में बड़ा हादसा: कार ने बाइक को मारी टक्कर, चाचा समेत दो भाइयों की मौत; मोटरसाइकिल को 100 मीटर तक घसीटा

Fri, 31 Oct 2025 05:54 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी

सार

चारों लोग महेंद्रगढ़ जिले के गांव सतनाली में एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रोहित अपने ताऊ ओमप्रकाश और दोनों भाइयों को मूंदी रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहा था।
विज्ञापन
हादसे में चाचा समेत दो भाइयों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रेवाड़ी स्थित महेंद्रगढ़ रोड पर नांगल मूंदी के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में चाचा सहित दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में मातम छा गया है। 

विज्ञापन

गांव बुडोली निवासी ओमप्रकाश अपने भतीजों साहिल, प्रशांत और रोहित के साथ बाइक पर सवार होकर नांगल मूंदी रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान महेंद्रगढ़ की दिशा से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बाइक को करीब सौ मीटर तक घसीटते हुए ले गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को सड़क से हटाया और उन्हें पास के निजी अस्पताल, रेवाड़ी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने ओमप्रकाश, साहिल और प्रशांत को मृत घोषित कर दिया, जबकि रोहित गंभीर रूप से घायल है और उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन

चारों लोग महेंद्रगढ़ जिले के गांव सतनाली में एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रोहित अपने ताऊ ओमप्रकाश और दोनों भाइयों को मूंदी रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहा था। लेकिन रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें