फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड चोरी कर रुपये निकालने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। पुलिस ने रविवार को एटीएम कार्ड चोरी कर 80 हजार रुपये निकालने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान नेहचाना निवासी धर्मेंद्र उर्फ तुल्ला तथा हरपाल उर्फ टिंकू के रूप में हुई है। पुलिस ने इस दौरान आरोपियों के कब्जे से 4 हजार रुपये भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस को विजय निवासी नेहचाना ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसके पास धर्मेंद्र और हरपाल बैठते थे। दोनों कई बार विजय के साथ बावल और बनीपुर चौक पर एटीएम कार्ड से धन निकासी के समय उनके साथ थे। इन दोनों ने विजय के एटीएम कार्ड का पासवर्ड देख लिया । आरोप है कि इसके बाद दोनों ने कार्ड चोरी कर 26 से 30 नवंबर तक दस-दस हजार रुपये करके उसके खाते से 8 बार में निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने पर 30 नवंबर की शाम को मामले की जानकारी हुई। विजय का आरोप था कि धोखे से उसका एटीएम कार्ड चुराकर दोनों ने उसके खाते से पैसे निकाले है। पुलिस ने मामले की जांच की और रविवार की देर शाम इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें