संवाद न्यूज एजेंसी
धारूहेड़ा। पुलिस ने मकान से मोबाइल, पर्स व अन्य सामान चोरी करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जिला भिवानी के प्रेमनगर निवासी कृष्ण उर्फ काला व जिला चरखी दादरी वार्ड नं. 11 निवासी अमित उर्फ शेरू के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि बिहार के जिला छपरा के गांव सोभेपुर हाल किरायेदार बांस रोड धारूहेड़ा निवासी पंकज कुमार ने बताया कि 8 जून की देर रात को अज्ञात व्यक्ति उसके मकान से बाइक, मोबाइल व नकदी चोरी करके ले गया। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने शुक्रवार को मामले में दो आरोपी जिला भिवानी के प्रेमनगर निवासी कृष्ण उर्फ काला व जिला चरखी दादरी वार्ड नं. 11 निवासी अमित उर्फ शेरू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी कृष्ण उर्फ काला ने बताया कि उसने चोरी किए गए मोबाइल को आरोपी अमित उर्फ शेरू बेच दिया था तथा इसके अलावा भी उसने 13 जून को थाना सिवानी एरिया के एक होटल से दो मोबाइल और चोरी किए है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे चोरी की गई बाइक व दो मोबाइल फोन को बरामद कर लिए है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके आरोपी अमित उर्फ शेरू को न्यायिक हिरासत में तथा कृष्ण उर्फ काला को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।