आरोपी, नवीन उर्फ बोगा व पवन। स्रोत : पुलिस
बावल। पुलिस ने गाड़ी मालिक सहित सवारियों को बंधक बनाकर जबरन पैसे वसूलने के मामले दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गांव प्राणपुरा निवासी नवीन उर्फ बोगा व गांव मुकंदपुर बसई निवासी पवन के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
दरअसल, यूपी के जिला फरूखाबाद के गांव नंगला टीकुरा निवासी रणजीत सिंह ने अपनी शिकायत बताया था कि वह अपनी अर्टिका गाड़ी में चालक पुष्पेंद्र के साथ यूपी से सवारी लेकर बुकिंग पर खाटूश्याम गए थे।
इस दौरान पीछे से आई एक अर्टिका गाड़ी में से पांच लड़के उतरे, गाड़ी की चाबी ले ली और उन्हें थाने में चलने के लिए कहा गया। चार आरोपियों ने उसे, ड्राइवर पुष्पेंद्र व जगदीश को अपनी गाड़ी में बैठा लिया। दिल्ली की ओर चले गए।