फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: राजस्थान में बरात में फायरिंग करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 01 Dec 2023 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। राजस्थान के जिला अलवर में रेवाड़ी के गांव गढ़ी बोलनी से गई बरात में तीन युवकों पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 30 नवंबर की रात गढ़ी के रहने वाले आरोपी कुलवंत सिंह उर्फ टीटू पुत्र रामचन्द्र अहीर और कोसली भावली के रहने वाले संदीप कुमार पुत्र विजय सिंह अहीर को गिरफ्तार किया।
पुलिस गिरफ्तार दोनों ही आरोपियों को कोटकासिम थाने ले आई है। दोनों से पूछताछ की जा रही है कि आखिर उन्होंने गोलियां क्यों चलाई थीं। बताया यह जा रहा है कि कुआं पूजन के कार्यक्रम से ही रंजिश का चल रहा था। उसके बाद ही आरोपियों ने रंजिश रखते हुए बारात में गोलियां चलाईं। गढ़ी बोलनी निवासी मृतक युवक के भाई ने अलवर के कोटकासिम थाने में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। मृतक युवक अमन के भाई आशीष पुत्र बलवंत सिंह ने बताया है कि वे दो भाई हैं। उसका छोटा भाई अमन (20) पढ़ाई करता था। 19 नवंबर को हमारे गांव में ही कुआं पूजन हुआ था। इसमें उसके छोटे भाई अमन की उसके गांव के यशपाल पुत्र दीपक और रमन पुत्र संजय के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी बात को लेकर यशपाल और रमन उसके भाई से रंजिश रखने लग गए थे।अमन की अगले महीने शादी होने वाली थी।
विज्ञापन


28 नवंबर को दिया वारदात को अंजाम

पीड़ित के मुताबिक 28 नवंबर को उसका भाई अमन अपने दोस्त नवीन और विकास के साथ गांव की ही बरात में गांव मतलवास कोटकासिम गया हुआ था। उसका भाई अमन अपने दोस्त नवीन और विकास के साथ डीजे पर नाच रहा था। इस दौरान डीजे पर नाचते समय उसके भाई और उसके दोस्त नवीन व विकास के साथ यशपाल व रमन आपस में कहासुनी हो गई थी। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला हाथापाई तक जा पहुंची।
विज्ञापन


पांच लोगों ने की थी मारपीट

पीड़ित का कहना है कि उसके भाई अमन और उसके दोस्त नवीन, विकास, यशपाल, रमन पुत्र संजय, कुलवंत उर्फ टिटू पुत्र रामचन्द, यशपाल, रमन का दादा ओमप्रकाश, यशपाल का जीजा संदीप पुत्र विजय सिंह सहित अन्य 4 से 5 लोगों ने मारपीट करके अचानक अवैध हथियार से गोली मार दी। गोली लगने से उसके छोटे भाई अमन की मौके पर मौत हो गई। साथ ही उसके साथी नवीन व विकाश भी गोली लगने के कारण घायल हो गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें