फोटो : 12पकड़े गए दोनों आरोपी। स्रोत : पीआरओ
- फोटो : मेले के लिए सजीं दुकानें
धारूहेड़ा। थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस ने महेंद्रगढ़ से चोरी बाइक के साथ दो आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान गुरुग्राम के गांव खोड निवासी राहुल व रोहित के रूप में हुई है। पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद की है।
28 मार्च को थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा की राइडर नंबर 20 पर तैनात सिपाही सचिन व एसपीओ भगवान सिंह ने कापड़ीवास फ्लाईओवर के पास बाइक को रोका। बाइक चालक ने अपना नाम राहुल व पीछे बैठे युवक ने अपना नाम रोहित निवासी गांव खोड जिला गुरुग्राम बताया। चालक बाइक के कागज नहीं दिखा सका। जांच में पता चला कि बाइक चोरी की है। इस पर पुलिस ने चोरी की बाइक को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा में चोरी का मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।