फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अवैध हथियार के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस ने जिला नूंह के गांव छारोडा निवासी अशफाक और गांव झाल निवासी गुलाब को दो देसी कट्टे और एक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी कार्यालय की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मॉडल टाउन थाना पुलिस टीम ने 5 मई को अशफाक को एनएच-352 (झज्जर-रोहतक) हाईवे के पास श्योराज माजरा के नजदीक से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

उसके पास से एक अवैध देसी कट्टा, एक कारतूस और मानेसर कंपनी क्षेत्र से चोरी की गई बाइक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने तीन मई को बाइक चोरी करने की बात कबूल की।
दूसरे मामले में सीआईए टीम ने गांव मांढया खुर्द के पास से गुलाब को एक देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ भी शस्त्र अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों को हथियार कहां से मिले और इनके पीछे कौन-सा नेटवर्क सक्रिय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें