एसडीएम संजीव कुमार को ज्ञापन देते मेघवाल उत्थान समिति के पदाधिकारी। स्रोत : समिति
बावल। मेघवाल उत्थान समिति के पदाधिकारियों ने एसडीएम संजीव कुमार से शिष्टाचार मुलाकात कर समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
प्रतिनिधिमंडल ने अनुसूचित जाति वर्ग में मेघवाल शब्द को सरकारी दस्तावेजों में प्राथमिकता देने की मांग उठाई। इसके साथ ही समाज में सकारात्मक पहचान और सम्मान बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान तेज करने पर भी जोर दिया गया।
एसडीएम संजीव कुमार ने कहा कि समाजहित में उठाए गए मुद्दों पर प्रशासन संवेदनशील है। नियमों के अनुसार सहयोग दिया जाएगा। इस अवसर पर रिटायर्ड एसडीओ वेदप्रकाश नांगल तेजू, अध्यक्ष सूरजभान, सचिव भूपेंद्र शेखपुर, रमेशचंद एडवोकेट, परमेश्वरदयाल, सूबेदार मेजर बलबीर सिंह सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। संवाद