फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अपहरण करके मारपीट करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। मारपीट कर अपहरण करने के मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से छह आरोपियों को 5 दिन के पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर उनसे पूछताछ की गई और अन्य दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

सीआईए झज्जर प्रभारी निरीक्षक व जांच अधिकारी विवेक मलिक ने बताया कि संदीप निवासी जाटोली ने पुलिस में शिकायत दी थी कि 24 जून को वह अपने दोस्त की गाड़ी में बैठकर लोहारी बस अड्डा पर गया हुआ था जहां पर उसने एक दुकान से सामान खरीदा।
जब वह वापस गाड़ी की ओर जाने लगा था तो एक सफेद रंग की कार उसके पास आकर रुकी और कार सवार युवक ने पिस्तौल दिखाते हुए संदीप को जान से मारने की धमकी दी। कुछ दिन पहले भी कुछ व्यक्तियों ने उसके साथ मारपीट करके उसका अपहरण किया था। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना माछरौली में आपराधिक मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

सीआईए झज्जर की पुलिस टीम ने इस मामले में भोंडसी जेल में बंद छह आरोपियों को अर्चित निवासी वजीरपुर जिला गुरुग्राम, वरुण निवासी चीतोसा जिला झुंझुनू, राजस्थान, रणजीत निवासी देवरिया उत्तर प्रदेश, ओमवीर निवासी वजीरपुर गुरुग्राम, कौशल निवासी जोनियावास गुरुग्राम, अनिल निवासी हेडा हेड़ी गुरुग्राम को गिरफ्तार किया गया जहां से उनको 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की।
पूछताछ के दौरान सामने आया कि लोहारी गांव के आसपास के एरिया में वेयरहाउस में अपनी अपनी लेबर लगाने को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया था ताकि दूसरी पार्टी पर अपना दबाव बनाया जा सके।
इस मामले में पुलिस ने वैभव निवासी अनाज मंडी रेवाड़ी और निखिल निवासी खुंगाई जिला झज्जर को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आठ आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले में गिरफ्तार अर्चित निवासी वजीरपुर जिला गुरुग्राम से वारदात में प्रयोग हथियार बरामद किया गया। आरोपी पर पहले भी हत्या, हत्या के प्रयास सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें