फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जेवर व नकदी चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 28 Jan 2025 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 09पकड़े गए दोनों आरोपी पुलिस के साथ। स्रोत : पीआरओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। चौकी गोकल गेट पुलिस ने मकान से नकदी व जेवरात चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहल्ला जैनपूरी हाल मोहल्ला चौधरीवाड़ा निवासी भारत सोनी व मोहल्ला नई बस्ती रेवाड़ी निवासी ध्रुव गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सभी जेवरात व नकदी को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

27 जनवरी को मोहल्ला नई बस्ती निवासी दिनेश कुमार ने शिकायत में बताया था कि 23 जनवरी को वह अपने परिवार के साथ महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज गया था। घर पर उसका छोटा बेटा साहिल गोयल ही रुका हुआ था। 27 जनवरी को जब वह अपने परिवार सहित घर पर वापस आया तो उनके घर की अलमारी से एक सोने की अंगूठी, एक चांदी की पाजेब, 15 पुराने चांदी के सिक्के व करीब 10 हजार रुपये की नकदी गायब मिली और इसके अलावा उसके बेटे साहिल का पर्स भी चोरी हुआ मिला, जिसमें करीब 10 हजार रुपये थे। पुलिस ने थाना शहर रेवाड़ी में चोरी का मामला दर्ज करके दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सभी जेवरात व नकदी को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें