फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ट्यूबवेलों से केबल चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 24 Jul 2026 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। पुलिस ने ट्यूबवेलों से बिजली के केबल चोरी करने के मामले में दो आरोपियों राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के गांव घीकाका निवासी कोशिंद्र और सन्नी शर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 48 मीटर कॉपर केबल, तार काटने के उपकरण और एक बिना नंबर प्लेट की चोरी की बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई चंद्रवीर ने बताया कि 23 जुलाई की रात पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान बावल-झाबुआ रोड पर बिना नंबर प्लेट की बाइक पर चार युवक संदिग्ध अवस्था में जाते दिखाई दिए। पीछा करने पर आरोपी भागने लगे। नंगली परसापुर रोड पर मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई।
मौके का फायदा उठाकर दो आरोपी अंधेरे में फरार हो गए जबकि पुलिस ने कोशिंद्र और सन्नी शर्मा को दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के बैग से चोरी की गई 48 मीटर कॉपर केबल और केबल काटने के औजार बरामद हुए।
विज्ञापन

पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे बावल और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में लगे ट्यूबवेलों से बिजली की केबल चोरी करते थे तथा चोरी की गई केबल बेचने जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान अन्य वारदात का खुलासा होने और फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें