फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: लिफ्ट देकर युवक से मोबाइल व अंगूठी छीनने के दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 22 Jul 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। थाना माॅडल टाउन पुलिस ने युवक को लिफ्ट देकर उससे मोबाइल व अंगूठी छीनने के मामले में दो आरोपियों डहीना निवासी सावन और गांव जैनाबाद निवासी हिमांशु को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से छीना हुआ मोबाइल फोन व वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की है।
पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके सावन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जबकि आरोपी हिमांशु को पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी सावन पर थाना खोल, माॅडल टाउन व शहर रेवाड़ी में मारपीट व चोरी के 7 मामले दर्ज हैं। हिमांशु पर थाना खोल में चोरी का एक मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-4 निवासी कमल यादव ने एफआईआर कहा था कि 21 जुलाई की शाम वह अपने दोस्त गौरव के साथ स्कूटी से कुतुबपुर गया था। रात में पैदल लौटते समय रामपुरा पुल के पास बाइक सवार दो युवक लिफ्ट उसे कंटेनर डिपो के पास ले गए जहां मोबाइल फोन व एक सोने की अंगूठी छीन लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें