फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना मरीज की मौत पर डॉक्टर से मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने डॉक्टर के साथ मारपीट करके व जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मोहल्ला नईबस्ती निवासी सरबजीत सिंह व गौतम नगर निवासी गुरविंदर सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुष्पांजलि अस्पताल के डॉ. सुरेश यादव ने दी शिकायत में बताया था कि उनकी टीम द्वारा मरीज देवेंद्र सिंह (60) का कोविड-19 का इलाज किया जा रहा था। मरीज के परिजनों को मरीज से संबंधित बीमारी, स्वास्थ्य एवं इलाज के बारे में प्रतिदिन बताया जाता रहा था। शुक्रवार को मरीज की हालात ज्यादा गंभीर होने पर मरीज को मशीन पर रखा गया। परंतु मरीज को बचाया नहीं जा सका। इसके बाद मरीज के परिजनों द्वारा डॉ. सुरेश यादव के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज करके दो आरोपी सरबजीत सिंह व गुरविंदर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें