फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: चोरी के प्रयास के मामले में चार साल बाद दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 07 Jun 2026 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस ने पशु चोरी का प्रयास करने के मामले में चार साल बाद दो और आरोपियों राजस्थान के जिला कोटपुतली बहरोड़ के नानगवास निवासी बाबूलाल व सुधीर को गिरफ्तार किया है। इस मामले में दो आरोपी पहले गिरफ्तार हो चुके हैं।
विज्ञापन

19 अक्तूबर 2022 को गांव खोल निवासी नरेंद्र कुमार ने शिकायत में बताया था कि वह परिवार के साथ खेत में मकान बनाकर रहते हैं। रात वह लघुशंका के लिए उठे तो पिकअप का दरवाजा बंद होने की आवाज आई। बाहर निकलकर देखा तो एक आदमी पिकअप में चालक की सीट पर बैठा हुआ था।
दो आदमी उसके ट्रैक्टर पर बैठे हुए थे। इसी दौरान पड़ोसी गजेंद्र शोर सुनकर ट्रैक्टर लेकर वहां पहुंच गए। चोर पिकअप में बैठकर भागने लगे। आगे चलकर पिकअप खेत में फंस गई। आरोपी पिकअप छोड़कर भाग गए। बाद में अशोक ने बताया कि चोरों ने रात को उनकी व उनके पड़ोसी की भैंस चोरी करने का प्रयास किया था।
विज्ञापन

भैंस पिकअप में चढ़ाते समय उसकी आंख खुल गई, जिसके बाद आरोपी खेतों की ओर भाग गए। इस मामले में पुलिस ने लगभग चार साल से भागे आरोपी बाबूलाल व सुधीर को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें