धारूहेड़ा में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर साहबी पुल के पास शनिवार रात को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार जीतपुरा निवासी करीब 25 वर्षीय मुकेश बाइक पर अपने गांव की ओर जा रहा था। साहबी पुल पर पीछे से किसी वाहन चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। पुलिस ने घायल हो रेवाड़ी स्थित ट्रामा सेंटर में पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार मुकेश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। मुकेश की चार बहने भी हैं। चार बहनों के इकलौते भाई की हादसे में मौत के बाद गांव में मातम छाया हुआ है। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।