फोटो : 02रेवाड़ी। जीत हासिल करने के बाद मेडल दिखाकर खुशी जाहिर करते विद्यार्थी साथ में कॉले
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के अंतर्गत आयोजित इंटर कॉलेज पावरलिफ्टिंग टूर्नामेंट में किशनलाल पब्लिक कॉलेज के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. रामबीर जाखड़ ने बताया कि बीते दिवस राजकीय महाविद्यालय नाहड़ की मेजबानी में टाइगर फिटनेस जिम में अंतर महाविद्यालय पावर लिफ्टिंग टूर्नामेंट आयोजित किया गया। इसमें केएलपी कॉलेज के तुषार ने 65 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक और चिराग सैनी और वेदप्रकाश ने 71 व 84 किलो वर्ग में रजत पदक जीतकर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया। पुष्कर ने जहां 71 किलो वर्ग में कांस्य पदक जीता। वहीं, पंकज ने 88 किलो वर्ग में सराहनीय प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा बनवाया।
महाविद्यालय पहुंचने पर सम्मानित किया गया और भविष्य में भी इसी प्रकार के प्रदर्शन करते रहने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों को सम्मानित करने के अवसर पर स्पोर्ट्स बोर्ड के सभी पदाधिकारी डॉ. नरेश दुग्गल, राकेश सिंघल और क्रिकेट कोच संस्कार उपस्थित रहे। महाविद्यालय प्रबंधकारिणी ने इस उपलब्धि पर विद्यार्थियों और उनके कोच सुमित सैनी व खुशीराम को बधाइयां प्रेषित की।