श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में पूजा करते लोग। स्रोत : मंदिर
रेवाड़ी। बीएमजी सिटी स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में रविवार को तुलसी विवाह का उत्सव मनाया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर को फूलों और रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया था। भक्तों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर इस पावन अनुष्ठान में भाग लिया।
तुलसी विवाह समारोह के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक परिधान पहनकर तुलसी माता की पूजा-अर्चना की और शालिग्राम भगवान के साथ विवाह के फेरे कराए गए। महिलाओं ने तुलसी की विदाई के लिए वस्त्र, आभूषण और कन्यादान किया।
विवाह के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन में उपस्थित भक्तों ने कहा कि तुलसी विवाह का पर्व धार्मिक और सामाजिक समरसता का प्रतीक है जो घरों में सुख-शांति लाता है।
इस मौके पर राधे श्याम गुप्ता, लक्ष्मण कुमार गुप्ता, प्रकाश मिश्रा, रमेश शर्मा, अनिल किसनानी, एडवोकेट नरेश यादव, एडवोकेट अश्वनी तिवारी, अनिल अग्रवाल शाहिद समिति के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।