फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 40 वर्ष बाद 18 किरायेदारों को मिला दुकानों का मालिकाना हक

Mon, 03 Nov 2025 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव मालिकाना हक दिलवाते हुए मालिकों को रजिस्ट्रियां प्रदान करते। स्रोत : प
विज्ञापन
रेवाड़ी। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने अपने सेक्टर चार स्थित कैंप कार्यालय निवास पर स्वामित्व योजना के तहत मार्केट कमेटी की ओर से नाई वाली चौक स्थित नई सब्जी मंडी के 18 किरायेदारों को उनकी दुकानों का मालिकाना हक दिलवाते हुए मालिकों को रजिस्ट्रियां भी प्रदान की।
विज्ञापन

लंबे इंतजार के बाद अपने प्रतिष्ठानों की रजिस्ट्रियां हाथों में लेकर सभी व्यापारी खुश नजर आए और उन्होंने विधायक लक्ष्मण सिंह यादव का स्वागत करते हुए उनका व सरकार का आभार भी जताया।
इस मौके पर विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि शहर की नाईवाली चौक स्थित नई सब्जी मंडी में मार्केट कमेटी की दुकानों पर यह व्यापारी लंबे समय से किरायेदार चले आ रहे थे। इन दुकानों पर मालिकाना हक प्राप्त करने के लिए सभी व्यापारी करीब 40 वर्षों से प्रयासरत थे लेकिन उन्हें निराशा ही मिली।
विज्ञापन

प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस प्रकार के दुकानदारों को उनके प्रतिष्ठानों को मालिकाना हक देने के लिए स्वामित्व योजना चालू करते हुए आवेदकों के लिए पोर्टल भी शुरू किया।
इसके उपरांत आवेदन करने वाले किरायेदारों को उनके प्रतिष्ठान का मालिकाना हक देते हुए रजिस्ट्रियां प्रदान की गई है। इस मौके पर डीएमईओ रेवाड़ी सत्यप्रकाश यादव, मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र, दुकान मालिक शशिभूषण, सुभाषचंद्र, इंद्र सैनी, गौरव समेत अनेक दुकानदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें