फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब तस्करी में ट्रक मालिक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। अवैध रूप से शराब तस्करी के मामले में सदर थाना पुलिस ने ट्रक मालिक जिला गांधी नगर गुजरात के गांव भाट मुरलीधर सोसायटी निवासी धर्मेंद्र शिव नारायण गुप्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ट्रक के क्लीनर को पहले ही काबू कर लिया था और ट्रक से 431 पेटी शराब व बीयर बरामद की थी।
विज्ञापन

बता दें कि पुलिस को 10 अप्रैल की रात सूचना मिली थी कि रेवाड़ी-रोहतक हाईवे पर ढाबे पर शराब से भरा ट्रक खड़ा हुआ है। ट्रक का चालक व क्लीनर ढाबे पर चाय पीने के लिए रुके हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वहां खड़े ट्रक की जांच की तो फोम की सीट के नीचे शराब भरी मिली। पुलिस ने ट्रक में बैठे युवक राजस्थान के जिला बाडमेर के गांव तेजा की ढाणी निवासी गोगाराम को काबू कर लिया था। चालक बीकानेर निवासी प्रकाश मौके से फरार हो गया था। सदर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी व आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने अब इस मामले में ट्रक मालिक धर्मेंद्र शिव नारायण गुप्ता को गांधी नगर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को उसे अदालत में पेश करके 3 दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें