फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एनएच-48 पर रोड़ी से भरा ट्रक पलटा, वाहन आपस में भिड़े

Sun, 11 Oct 2026 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
मौके पर क्षतिग्रस्त गाड़ी। स्रोत : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
धारूहेड़ा। एनएच-48 पर रजवाड़ा होटल के सामने रविवार सुबह रोड़ी से भरा ट्रक पलट गया। हादसे के दौरान तीन अन्य वाहन भी आपस में टकरा गए। हालांकि, घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को सड़क से हटाने की कार्रवाई शुरू कराई।
विज्ञापन

रविवार सुबह रोड़ी से भरा ट्रक रजवाड़ा होटल के सामने सड़क पर पलट गया। इसके चलते आसपास चल रहे वाहन भी आपस में भिड़ गए। ट्रक को सड़क से हटाने के लिए हाइड्रा मशीन की मदद ली गई। पुलिस मौके पर मौजूद रही और यातायात व्यवस्था पर नजर रखी। पुलिस के अनुसार, हादसे में किसी के चोटिल होने की सूचना नहीं मिली है। मौके पर सड़क साफ होने और यातायात सुचारु रहने की जानकारी दी गई।
इसी स्थान के पास शुक्रवार को भी दो गाड़ियों में आग लगने की घटना हुई थी। अब रविवार को ट्रक पलटने और अन्य वाहनों के टकराने की घटना सामने आई है। लगातार दो घटनाओं के बाद यह स्थान चर्चा में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें